बाल अधिकार सम्मेलन का आयोजन
सोमवार को विकास भारती बिशुनपुर एवं सेभ द चिल्ड्रेन के पी एंड जी परियोजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गुमला और रायडीह सीआरसी केन्द्र में साप्ताहिक आल अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। बालिकाओं को उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। जीवन जीने का अधिकार भेद भाव न करने का अधिकार, सहभागिता का अधिकार की जानकारी दी गई। बाल अधिकार पर कविता लेखन का आयोजन किया गया। पोस्टर एवं चित्रांकन वाद विवाद प्रतियोगिता रोल प्ले एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर रोहित कुमार, संगीता लकड़ा, सुचित्रा सेन, विनिता कुमारी, रेणु सिन्हा, सीमा कुमारी, कस्तूरबा की वार्डेन अफसाना खातून और शांति सुरीन आदि उपस्थित थे।
गुमला : सोमवार को विकास भारती बिशुनपुर एवं सेव द चिल्ड्रेन के पी एंड जी परियोजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गुमला और रायडीह सीआरसी केंद्र में साप्ताहिक आल अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। बालिकाओं को उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। जीवन जीने का अधिकार भेद भाव न करने का अधिकार, सहभागिता का अधिकार की जानकारी दी गई। बाल अधिकार पर कविता लेखन का आयोजन किया गया। पोस्टर एवं चित्रांकन वाद विवाद प्रतियोगिता रोल प्ले एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर रोहित कुमार, संगीता लकड़ा, सुचित्रा सेन, विनिता कुमारी, रेणु सिन्हा, सीमा कुमारी, कस्तूरबा की वार्डेन अफसाना खातून और शांति सुरीन आदि उपस्थित थे।