स्वच्छता के प्रति सभी को जागरुक होने की जरूरत : डीसी
स्वच्छता के प्रति हरेक व्यक्ति को जागरुक होने की जरूरत है। केवल शौचालय बनाना उद्?देश्य नहीं होना चाहिए बल्कि शौचालय का उपयोग सभी लोग करें। सोमवार को बख्तर साय मुंडल ¨सह स्मृति भवन में विश्व शौचालय दिवस पर जल सहिया व सखी मंडलों का सम्मेलन सह सम्मान समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए उक्त बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही।
गुमला : स्वच्छता के प्रति हरेक व्यक्ति को जागरुक होने की जरूरत है। केवल शौचालय बनाना उद्देश्य नहीं होना चाहिए बल्कि शौचालय का उपयोग सभी लोग करें। सोमवार को बख्तर साय मुंडल ¨सह स्मृति भवन में विश्व शौचालय दिवस पर जल सहिया व सखी मंडलों का सम्मेलन सह सम्मान समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए उक्त बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड नेशन के आह्वान पर आज के दिन विश्व में शौचालय दिवस मनाया जाता है। स्वच्छता के कई आयाम है इसमें शौचालय भी शामिल है। मानव समृद्धि के सूचकांक का पैमाना है। देश को विकसित होने का सूचकांक में भारत स्वच्छता के अभाव के कारण काफी पीछे है। इसका एक मुख्य वजह खुले में शौच है। उपायुक्त ने कहा कि शौचालय का उपयोग करने वाले खुले में शौच करने वालों से ज्यादा स्वस्थ्य रहते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जो सक्षम हैं वे खुद शौचालय बनाएं जो अक्षम हैं उन्हें 12 हजार रुपये रुपये का प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है। इसका लोग लाभ उठाएं। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि लोगों में अब जागरुकता आने लगी है। लोग खुले में शौच से होने वाले कुप्रभाव को समझ रहे हैं। सभी लोग अपने अपने घरों में शौचालय बनाएं और उसका उपयोग करें। कार्यक्रम में मुख्य रुप से डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, नेप निदेशक नयनतारा केरकेट्टा, डीआरडीए निदेशक मुस्तकीम अंसारी, आइटीडीए निदेशक कृष्ण किशोर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में उत्कृष्ट करने वाले आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक, जल सहिया, महिला मंडल, स्वच्छताग्रही, रानी मिस्त्री को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में चैनपुर प्रखंड के मुखिया राकी बाड़ा, स्वच्छताग्रही मुकुंद नायक, कामडारा प्रखंड मुखिया रोशालिया सोरेंग, जल सहिया कलेश्वरी देवी, मार्शल महिला मंडल गरइ, स्वच्छताग्रही मंगरा सुरीन, रानी मिस्त्री ननकी देवी, बसिया प्रखंड से मुखिया लीली ग्रेस सुरीन, जल सहिया बसंती देवी, दुर्गा महिला मंडल, स्वच्छताग्रही ज¨सता बारला, रानी मिस्त्री शुक्रमणि देवी , डुमरी प्रखंड से मुखिया प्रकाश एक्का, जलसहिया सोनिया लकड़ा, जारी प्रखंड से मुखिया दिलीप बड़ाइक, जलसहिया सुनीता देवी, स्वच्छताग्रही अनिमा खलखो, सिसई से पार्वती देवी, शिक्षक विपिन बिहारी झा, जलसहिया पवंती देवी, सरना महिला मंडल पंडिरया, स्वच्छताग्रही संगीता देवी, रानी मिस्त्री आसमाती देवी, भरनो प्रखंड से मुखिया मनी देवी, जल सहिया सरोज कुजूर, महिला मंडल ओनिमा बाड़ा, स्वच्छताग्रही सुरजमनी देवी, रानी मिस्त्री सावित्री देवी, रायडीह से मुखिया रंजीत उरांव , जल सहिया सुलोचना बाईस सुचिता देवी, स्वच्छताग्रही नारायण ¨सह, पालकोट से मुखिया एनोशिया लकड़ा, जल सहिया सुषमा केरकेट्टा, स्वच्छताग्रही सुरज कुमार राय, गुमला प्रखंड से मुखिया दिनेश उरांव, आंगनबाड़ी सेविका सरिता देवी, जल सहिया कुंती देवी, स्वचछताग्रही पूनम कुमारी, रानी मिस्त्री सुमन कुल्लू, बिशुनपुर प्रखंड से मुखिया बिलटु लोहरा, जल सहिया बसंती देवी, स्वच्छताग्रही सुनिता उरांव शामिल हैं।