हाथियों के डेरा जमाने से दहशत में तुरीअम्बा के ग्रामीण
भरनो :- भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा सरना टोली गांव में अहले सुबह से तीन जंगली हाथियों का झुं
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:18 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:18 PM (IST)
भरनो :- भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा सरना टोली गांव में अहले सुबह से तीन जंगली हाथियों का झुंड अपना डेरा जमाए हुए है। जंगली हाथियों के आने से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। ग्रामीणों ने हाथियों के आने के जानकारी थाना प्रभारी मंदीप उरांव को दी। थाना प्रभारी गांव भी गए। लोगों को हाथी के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी। ग्रामीण हाथियों को भगाने की कोशिश में लगे रहे। लेकिन हाथी टस से मस नहीं हुए। फिर वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गयी। वन विभाग के कर्मियों ने हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें भी कामयाबी नहीं मिली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें