Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

चैनपुर :- चैनपुर मंडल भाजपा द्वारा शुक्रवार को चैनपुर बाजार में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत योजना

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:13 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:13 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

चैनपुर :- चैनपुर मंडल भाजपा द्वारा शुक्रवार को चैनपुर बाजार में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत योजना अभियान के तहत साफ-सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में महिला पुरूषों ने भाग लिया। जगह-जगह कचड़े का उठाव किया गया और झाड़ू लगाकर गंदे सामान को एकत्र किया गया। झड़ी और घासफूस की सफाई की गयी। इस अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं ने अपने आस पड़ोस में गंदगी जमा नहीं होने देने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। इस अभियान में चैनपुर मंडल भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष अर्चना देवी, चंद्र किरण देवी, गीता देवी, भारती ¨सह, किरण देवी, बसंती देवी, शोभा देवी, अवधेश प्रताप शहदेव, विजय सोनी, नीरज शर्मा, मनोहर बड़ाईक, अमित किशोर पांडेय, प्रमोद ठाकुर आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.