Move to Jagran APP

संरक्षण नीति पर धर्मबहनों को दी गई जानकारी

गुमला : शहर के सिसई रोड स्थित स्वयंसेवी संस्था सितारा के सभागार में संत अन्ना धर्मबहनों के ि

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:17 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:17 PM (IST)
संरक्षण नीति पर धर्मबहनों को दी गई जानकारी
संरक्षण नीति पर धर्मबहनों को दी गई जानकारी

गुमला : शहर के सिसई रोड स्थित स्वयंसेवी संस्था सितारा के सभागार में संत अन्ना धर्मबहनों के लिए संरक्षण नीति पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। रांची गुमला प्रो¨वस की अध्यक्षा प्रो¨वशियल सि. एमेल्डा सोरेन ने बताया कि संरक्षण नीति पर धर्म संघ ने बच्चों एवं कमजोर वयस्क के संरक्षण के नीति से संबंधित एक किताब तैयार की है। जिसमें संरक्षण से संबंधित हर पहलू पर प्रकाश डाला गया है। इस कार्यशाला का उद्देश्य धर्म बहनों को इसकी जानकारी विस्त्तार से देना है ताकि किसी तरह का संशय न हो। बताया कि संरक्षण नीति का उद्देश्य बच्चों व वयस्कों का शारीरिक , मानसिक, मनोवैज्ञानिक , भावनात्मक, आध्यात्मिक विकास करना है। मौके पर बचाव, सुरक्षा व सशक्तिकरण पर वक्ताओं द्वारा विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से संयोजिका सि. पुष्पा खेस, लेखिका सि. फ्रिडा, सि. ललिता, सि. ज¨सता, सि. कोरनेलिया, सि. करुणा नाग, सि. सिसिलिया, सि. सेवती पन्ना सहित काफी संख्या में संत अन्ना की धर्म बहनें मौजूद थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.