आयुष्मान भारत योजना के लां¨चग कार्यक्रम में शामिल होंगे भाजपाई
गुमला : 23 सितंबर को राज्य के प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री के आगमन और आयुष्मान भारत योजना
गुमला : 23 सितंबर को राज्य के प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री के आगमन और आयुष्मान भारत योजना के शुभांरभ के अवसर पर होनेवाले समारोह में गुमला जिला से तीन हजार भाजपा कार्यकर्ता भाग लेने जाएंगे। भाजपा ने इसकी तैयारी आरंभ कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव ने कामडारा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चत करने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी कि कामडारा से दौ सौ कार्यकर्ता जाएंगे। विचार विमर्श में जिन प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया उनमें बड़ाईक तारकेश्वर ¨सह, प्रफुल कुमार विश्वाल, अरूण नाथ, रामाशंकर चौधरी, प्रमोद कश्यप, संजय ¨सह, बबलू रजक, महेश गुप्ता आदि शामिल थे। जिला भाजपा के महामंत्री यशवंत कुमार ¨सह ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान योजना के प्रधानमंत्री द्वारा रांची में शुभारंभ किए जा रहे कार्यक्रम में जिले से तीन हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद समीर उरांव, विधायक शिव शंकर उरांव, जिला भाजपा अध्यक्ष सवींद्र कुमार ¨सह सभी प्रखंडों में कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर रहे हैं और समारोह में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर रहें हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह है।