शादी समारोह में घुसे अनजान, ग्रामीणों ने घेरा, युवक भागे
दो किशोरियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा सिमडेगा की रहने वाली हैं शादी समारोह में पहुंच
दो किशोरियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, सिमडेगा की रहने वाली हैं
शादी समारोह में पहुंच गए, कर रहे थे गलत, हरकत, ग्रामीणों ने घेरा
संवाद सूत्र,गुमला : न बराती न सराती, एक शादी समारोह में पहुंचे बिन बुलाए मेहमान दो जोड़े युवक किशोरियों की हरकत जब ग्रामीणों को समझ में नहीं आया तो ग्रामीणों ने उन लोगों को अपने घेरे में ले लिया। स्थिति की नजाकत को देखते हुए दोनों युवक भाग गए और दोनों किशोरियों को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में रखा और शुक्रवार को रायडीह पुलिस के हवाले कर दिया। रायडीह पुलिस ने दोनों किशोरियों को शनिवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जहां उनका बयान दर्ज करने के बाद बाल कल्याण समिति दोनों किशोरियों को अपने संरक्षण में बाल आश्रय गृह भेज दिया है। नाबालिग किशोरियों के अनुसार दोनों किशोरी सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं। गुरुवार को उन दोनों में से एक के पास एक मित्र ने फोन कर गुमला बुलाया था। इसके बाद दोनों किशोरी बस से गुमला आ गए। जिस व्यक्ति के नाम पर किशोरियों को बुलाया गया था वे गुमला में नहीं था। गुमला में कोई अन्य दो लड़के थे। एक किशोरी ने उन लड़कों के साथ कहीं भी जाने से इंकार कर दिया जबकि एक किशोरी तैयार हो गई। बाद में दोनों किशोरी दोनों युवक के बाइक में बैठ कर एक शादी समारोह में ले गए। वहां खाना भी खाया। खाना खाने के बाद उन अनजान चेहरा और उन लोगों की हरकत को देखते हुए ग्रामीणों ने उन लोगों से पूछताछ करने का प्रयास किया तब दोनों युवक भाग गए और किशोरियों को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को रायडीह पुलिस के हवाले कर दिया। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष कृपा खेस के अनुसार दोनों किशोरी सिमडेगा जिला के हैं। दोनों को सिमडेगा सीडब्ल्यूसी स्थानांतरण किया जाएगा।