ग्रामीणों ने श्रमदान से गौसिया मस्जिद की छत की ढलाई की
संवाद सूत्र सिसई (गुमला) सिसई के ओलमुंडा गौसिया मस्जिद की छत की ढलाई रविवार को ग्रामीण
संवाद सूत्र, सिसई (गुमला) : सिसई के ओलमुंडा गौसिया मस्जिद की छत की ढलाई रविवार को ग्रामीणों ने श्रमदान से की। इस कार्य में गांव की महिलाएं, बुजुर्ग, नवयुवक और बच्चे शामिल हुए। गुमला के समाजसेवी सुल्तान अंसारी अफसर आलम शहजाद अनवर पूर्व अंजुमन इस्लामिया गुमला का सचिव आदि ने भी मस्जिद की छत की ढलाई में अपनी भागीदारी निभाई। ज्ञात हो कि सिसई प्रखंड के ओलमुंडा में लगभग 100 वर्ष पहले से मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय हिदू आदिवासी समाज के साथ रहते आ रहे हैं। इस गांव में लगभग 35 घर मुस्लिम समुदाय का है और पिछले 80 वर्षों से भी अधिक उक्त गांव के लोग मिट्टी के बने खपरैल मस्जिद में नमाज अदा किया कर रहे थे। बरसात और गर्मी के दिनों में नमाजियों को काफी परेशानी होती थी। लगभग 1200 स्क्वायर फीट मस्जिद की छत की ढलाई का काम रविवार को जन सहयोग से पूरा हो गया। मस्जिद के निर्माण में अंजुमन इस्लामिया के सदर करीम खान सचिव राकीम मियां इसराइल खान हाफिज हैदर अली और मुस्लिम नौजवान कमेटी ओलमुंडा के अध्यक्ष अहमद खान सचिव बाबर खान कोषाध्यक्ष कादर खान खजमूल खान इश्तियाक खान हसन खान मुसाद खान इमरोज मियां नौशाद खान रैफुल खान इसराफिल खान शमशाद खान मुख्तार मीर हुसैन शाहिद मीर हुसैन, शमीम खान आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिले में 30 लोगों ने ली बूस्टर डोज
संवाद सहयोगी,गुमला: लायंस क्लब आफ गुमला के द्वारा लायंस क्लब में कोरोना का बूस्टर डो•ा देने का काम शुरू हुआ। रविवार को कुल 30 लोगों को वैक्सीन दिया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि लगातार चार दिनों तक गरीब बस्ती में जाकर मास्क का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरुक भी किया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, सचिव शंकर लाल जाजोदिया, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल,पदम साबू,अम्बिका लाल,मनोरमा प्रसाद,विजय गोयल,राजकुमार अग्रवाल,संतोष साबू,पवन अग्रवाल,शशि किरण जायसवाल, सुबोध कुमार लाल, ओमप्रकाश साहू,किरण कुमारी,अलका सुनीता बाडा ,रूपेश कुमार सोनी आदि मौजूद थे।