निरोग रहने के लिए करें योग का नियमित अभ्यास : डीसी
गुमला : गुमला जिला और प्रखंड मुख्यालय सहित जिले के सभी शैक्षिक संस्थानों में गुरुवार को अंतरराष्ट्री
गुमला : गुमला जिला और प्रखंड मुख्यालय सहित जिले के सभी शैक्षिक संस्थानों में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुमला के नगर भवन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त शशि रंजन ने किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि योगभ्यास कोई नई चीज नहीं है। यह आदि काल से चलते आ रहा है। योग के निरंतर और नियमित अभ्यास निरोग रहने का सुंदर और सरल माध्यम है। योग के बारे में हर कोई जानते हैं इसलिए बहुत कुछ बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की लोगों को बधाई दी और निरोग रहने के लिए नियमित योगाभ्यास करने की लोगों से अपील की। नगर भवन में पतंजलि ट्रस्ट के योग शिक्षक भोला प्रसाद ने आसन्न और परायण के बारे में जानकारी दी और योगाभ्यास कराया। उप विकास आयुक्त नागेन्द्र सिन्हा, डीपीओ अरुण कुमार ¨सह, एसडीपीओ भूपेन्द्र कुमार राउत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं चेंबर आफ कामर्स के पदाधिकारी भी शामिल हुए। गुमला के संत इग्नासियुस हाई स्कूल के जुबली स्टेडियम में 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला द्वारा योगाभ्यास किया गया। जिसमें संत इग्नासियुस हाई स्कूल, लुथरेन हाई स्कूल, यूसी बालिका हाई स्कूल, कस्तूरबा गुमला, और एसएस प्लस टू हाई स्कूल से लगभग साढ़े तीन सौ एनसीसी कैटेडों ने योगाभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षक गौतम राणा के नेतृत्व में एनसीसी पदाधिकारी मनमोहन ¨सह, महानंद झा, सुबेदार मेजर मृदुल गोगई, कुलदीप प्रताप बा, जनक राज, ज्वाला, डब्ल्यू एस अनल, लक्ष्मण, अमोंग आव, सांगा, नायक उपेन्द्र सहित कैडेटों ने तड़ासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार, सलभासन, भूजंगासन, कपाल भारती, शशकासन आदि योगाभ्यास कराया। महिला कालेज के छात्रावास परिसर में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में योग शिक्षक मुकेश सोनी और भोला प्रसाद के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। रायडीह प्रखंड के जय किसान प्लस टू उच्च विद्यालय में अन्तरारष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें फादर रेमिस टोप्पो के अगुवाई में आसन्न और प्राणायण का अभ्यास किया गया। बच्चों को योग के बारे में जानकारी दी गई। फादर ने कहा कि आत्मा से परमात्मा के मिलन को जोड़ने की क्रिया को योग कहते हैं। इसके निरंतर अभ्यास से स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। प्रधानाध्यापक फादर सिरिल कुल्लू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। केन्द्रीय विद्यालय में खेल शिक्षक डा.जे के ¨सह के नेतृत्व में शिक्षकों और स्कूली बच्चों को योग, योग दिवस की जानकारी दी और योगाभ्यास कराया गया। योग को दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की गई। बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष शैल मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने योगाभ्यास किया। स्टार डीपीएस स्कूल में स्कूली बच्चों को योग अभ्यास कराया गया। अध्यक्ष पदम साबू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तन मन को स्वस्थ्य रखने के लिए योग जरूरी है और योग को दैनिक दै¨नदनी में शामिल करने की अपील की। गुमला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी चतुर्थ अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। योग शिक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में छह प्रकार के आसन कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील पाठक, राजबल्लभ मिश्रा, विजय बहादुर ¨सह आदि उपस्थित थे। राजकीय कृत मध्य विद्यालय अंबेदकर नगर में भी बच्चों को विश्व योग दिवस की जानकारी दी गई और योगाभ्यास किया। सिलम के गुरुकूल में भी योगाभ्यास का आयोजन किया गया। बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में योगाभ्यास के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुमला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम
बसिया के विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर में अन्तराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। बीडीआओ विजय नाथ मिश्रा ने उदघाटन किया। बीडीओ ने कहा कि निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। एसडीओ अमर कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन का मूल मंत्र योग है। योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। इस अवसर पर काफी संख्या में प्रतिनिधि और स्कूली बच्चे शामिल हुए। पालकोट के कन्दर्प हाई स्कूल मैदान में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ अमित बेसरा ने करो योग रहो निरोग का नारा दिया और लोगों को योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। घाघरा में बीडीओ विजय कुमार सोनी और अंचल अधिकारी दिनेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय सहित स्कूलों में योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया। लार्ड बुद्धा एजुकेशन एकेडमी में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षक ने कहा कि योग से मन मस्तिष्क स्वस्थ्य रहता है। बिशुनपुर के प्रखंड मुख्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार सिन्हा, प्रमुख राम प्रसाद बड़ाईक, बीस सूत्री अध्यक्ष जगत ठाकुर आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। योग सीधे अध्यात्म और स्वास्थ्य से लोगों को जोड़ता है। कामडरा के ग्लोसफ मेमोरियल उच्च विद्यालय प्रांगण में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ पवन महतो, डा.अमित कुमार, शिक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया और इसे निरंतर जारी रखने की लोगों से अपील की गई। भरनो, चैनपुर, डुमरी, रायडीह, जारी आदि प्रखंड में भी विश्व योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जगह-जगह योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया और लोगों को योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योग प्रशिक्षकों ने निरोग रहने के लिए अलग-अलग आसन प्राणायाम की जानकारी दी और योगाभ्यास के लिए परहेज आदि भी जानकारी दी गई। लोगों से निरोग रहने के लिए नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया गया। गुमला जिले के सभी स्कूलों में बच्चों को योगाभ्यास कराया गया।