Move to Jagran APP

दहेज लोभी दुल्हा से शादी करने से दुल्हन का इंकार

संवाद सूत्रसिसई गुमला सिसई प्रखंड के बघनी गाव में मंगलवार को दहेज लोभी दुल्हा से दुल्हन ने शाद

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 10:23 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 06:13 AM (IST)
दहेज लोभी दुल्हा से शादी करने से दुल्हन का इंकार
दहेज लोभी दुल्हा से शादी करने से दुल्हन का इंकार

संवाद सूत्र,सिसई, गुमला: सिसई प्रखंड के बघनी गाव में मंगलवार को दहेज लोभी दुल्हा से दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद बिना विवाह किए दुल्हे को बारात सहित वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि मंगलवार को बघनी गाव में इसहाक अंसारी की पुत्री शाहिन परवीन की शादी सेनहा थाना के डाडू अंबाटोली के शहादत अंसारी के पुत्र सैयद अंसारी से होना तय हुआ था। तय तिथि पर बघनी गाव में बारात पहुंच गई। वधू पक्ष के लोग बारातियों के खैर मखदम में लग गए। निकाह पढ़ाने मौलवी साहब पहुंच गए। खूशियों के माहौल में मामला तब बिगड़ गया, जब दुल्हा आपाची मोटरसाइकिल लेने के बाद निकाह करने पर अड़ गया। हालाकि लड़की के पिता ने अपने होने वाले दामाद की ईच्छा को देखते हुए हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल पहले ही खरीद कर दे दी थी। लेकिन वर का कहना था कि वह आपाची मोटरसाइकिल लेकर निकाह करेगा। लड़की के पिता ने अपनी क्षमता की दुहाई दी। इसपर लड़का जिद पर अड़ गया । लडकी के पिता ने वर और उसके पिता के सामने अपनी समस्या रखी। पर उनकी हर आरजू खारिज कर दी गयी। तब लड़की के पिता ने गण मान्य लोगों को जुटाकर सलाहकार मशविरा किया और लड़के पक्ष को सबक सिखाने का फैसला किया। ग्रामीणों ने शादी करने से इंकार करने का फैसला लिया। दुल्हा सहित बारातियों को ग्रामीणों ने बंघक बना लिया। दुल्हे एवं उसके पिता शादी में हुए खर्च वसूला और उसके बाद उनलोगों को वापस लौटाया। दुल्हन शाहिना परवीन ने कहा कि लड़का लालची प्रवृत्ति कि है।उसके साथ निकाह करने से उसका जीवन और भविष्य सुरक्षित नजर नहीं आ रहा था। इसलिए उसने शादी करना उचित नहीं समझा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.