आंगनबाड़ी केंद्रों में अब रसोई गैस के चूल्हे से पकेगा खाना
संवाद सहयोगीगुमला आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द ही रसोई गैस से पकेगा भोजन। लकड़ी के चूल्हों
संवाद सहयोगी,गुमला: आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द ही रसोई गैस से पकेगा भोजन। लकड़ी के चूल्हों से निकलने वाले धुओं से खाना पकाने वालों को जल्द ही निजात मिलने वाली है।लकड़ी के चूल्हा से निकलने वाले धुआं से दीवार काले हो जाते थे। अब दीवार काले नहीं होंगे। खाना पकाने वालों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भोजन आसानी से बनेगा और समय पर बच्चों को भोजन परोसा भी जाएगा। सरकार द्वारा जल्द ही आंगबाड़ी केंद्रों में गैस सिलिडर, चूल्हा आदि सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके लिए राज्य स्तर पर मेसर्स सत्यम होम एप्लायंस द्वारा सामग्री की आपूर्ति की जाएगी।गुमला जिला में कुल 1670 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला के कई आंगनबाड़ी केंद्र माडल बनाए गए हैं। कई आंगनबाड़ी केंद्रों को माडल बनाने की कवायद चल रही है। माडल आंगनबाड़ी केंद्रों के दीवारों में पेंटिग आदि से सुसज्जित किया गया है। ऐसे में चूल्हा से निकलने वाला धुओं से दीवार खराब हो जाएगा । धुआं से जहां खाना पकाने वालों को परेशानी होती थी। वहीं काफी समय भी भोजन पकाने में लगता था। सरकार द्वारा इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रसोई गैस चूल्हा उपलब्ध कराया जा रहा है। गुमला जिला में भी 1670 आंगनबाड़ी केंद्रों में यह सुविधा दी जा रही है।