Move to Jagran APP

स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकाला गया डूबे युवक अभिषेक का शव

रायडीह प्रखंड के पर्यटन स्थल हीरादह में शंख नदी में 15 नवंबर को पि

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 09:58 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 09:58 PM (IST)
स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकाला गया डूबे युवक अभिषेक का शव
स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकाला गया डूबे युवक अभिषेक का शव

संवाद सूत्र, रायडीह: रायडीह प्रखंड के पर्यटन स्थल हीरादह में शंख नदी में 15 नवंबर को पिकनिक मनाने गए तीन युवकों में से एक युवक का शव शुक्रवार को स्थानीय मछुआरों के सहयोग से खोज निकाला गया। बुधवार और गुरुवार को हुई वर्षा से नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज धारा के कारण युवक शव दह के आंगना में उपला गया था। स्थानीय लोगों ने शव को देखा था। शव की गुमला शहर के थाना रोड निवासी अभिषेक कुमार गुप्ता (30 वर्ष) पिता विश्वनाथ गुप्ता के रूप में हुई। मृतक के छोटे भाई राजन कुमार गुप्ता ने शव की पहचान की। स्थानीय चार गोताखोर रमजा अंबेरा टोली के गणपत सिंह,रामदेव सिंह, जितवाहन सिंह और तारा लोया गांव के राजू नाग सुबह 6: 30 बजे नदी के किनारे शव की खोज कर रहे थे। इसी बीच एक शव तैरता दिखा। देखते - देखते जल धारा में बहने लगा। वे चारों कूद पड़े और फिर गणपत सिंह ने बाएं पैर को पकड़ा। तब ऊपर का चमड़ा सुरका कर निकल गया। दुबारा जोर से पकड़ा और नदी से खींचते हुए बाहर निकाल दिया। शव फूल और सड़ गया था। दुर्गन्ध दे रहा था। गोताखोर के अनुसार उसका एक पैर जल के नीचे सुरंग में फंसा हुआ था। दो दिन पहले हुए वर्षा से जलधारा में वृद्धि हुई।जिससे शव सुरंग से बाहर निकला। सुरसांग थाना प्रभारी विक्रमा राम,प्रशिक्षु दारोगा रवि शंकर कुमार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। अन्य दो गुमला शहर के लक्षण नगर निवासी बी टेक इंजीनियर सुमित कुमार गिरि और सुनील कुमार भगत का शव अभी भी नहीं मिला है। एनडीआरएफ की चार दिनों तक खोजबीन किया। पर सफलता नहीं मिली थी। वे वापस रांची लौट चुके हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.