जागरुकता कार्यक्रम 28 को
संवाद सहयोगी गुमला विश्व रेबीज दिवस पर 28 सितंबर को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएग
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 04:48 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 04:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुमला : विश्व रेबीज दिवस पर 28 सितंबर को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मीनू शरण ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग, गुमला द्वारा भी गुमला जिला में विश्व रेबीज दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया है कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य जिला में आम नागरिकों को रेबीज जैसे घातक एवं जानलेवा बीमारी के प्रति जागरुक करना है। रेबीज एक विषाणु जनित रोग है, जो संक्रमित पशुओं यथा कुत्ता, लोमड़ी, बिल्ली, बंदर आदि के काटने या उसके संपर्क में आने से पशुओं एवं मनुष्यों में होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें