कोरोना संक्रमण से बचाव लोगों की हो पहली प्राथमिकता
संवाद सूत्र जारी (गुमला) प्रखंड के पगुरा गांव में रविवार को पुलिस-पब्लिक की समन्वय बैठक ह संवाद सूत्र जारी (गुमला) प्रखंड के पगुरा गांव में रविवार को पुलिस-पब्लिक की समन्वय बैठक ह संवाद सूत्र जारी (गुमला) प्रखंड के पगुरा गांव में रविवार को पुलिस-पब्लिक की समन्वय बैठक।
संवाद सूत्र, जारी (गुमला) : प्रखंड के पगुरा गांव में रविवार को पुलिस-पब्लिक की समन्वय बैठक हुई। जिसमें थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। समाधान के दिशा में चर्चा की गई। कहा कि यह समय कोरोना महामारी का है। हमारी पहली जिम्मेदारी अपने को स्वच्छ और स्वस्थ रखने की होनी चाहिए। कहा कि जान है तो जहान है। जान की सुरक्षा के लिए शारीरिक दूरी का पालन करने और मॉस्क का प्रयोग करने का सुझाव दिया। गांव में शराब की बिक्री नहीं होने देने और नहीं पीने की अपील की। शराब की बिक्री करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। कहा कि यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है। इसका कारण उग्रवादी है। उग्रवादियों के गतिविधियों की ग्रामीण पुलिस को जानकारी दें। सूचना देने वालों का नाम नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस के प्रति नकारात्मक सोच को निकालना होगा। पुलिस एवं जनता के बीच मधुर संबंध होने से ही क्षेत्र का विकास होगा।