किसान को जंगली जानवर ने नोंच-नोंचकर खाया
संवाद सूत्रकामडारा (गुमला) कामडारा के बिंधिनचुआ जंगल में 55 वर्षीय निवेल सोरेन नामक किसान
संवाद सूत्र,कामडारा (गुमला) : कामडारा के बिंधिनचुआ जंगल में 55 वर्षीय निवेल सोरेन नामक किसान को जंगली जानवरों ने नोंच-नोंच कर खा गया। उसकी मौत होने की आशका जताई जा रही है। किसान निवेल सोरेन बसिया थाना के बरई गाव का रहने वाला था। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद वन
विभाग बसिया और कामडारा पुलिस ने उसकी खोज के लिए बिंधिनचुआ के ठेराजुड़ी पहाड़ पर सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस को खून लगा पैंट और कंबल बरामद हुआ है। आशका जताई जा रही है कि जंगली जानवरों उसे खा गया होगा। इस कारण शरीर का कोई भी अंग नहीं मिला। लेकिन पुलिस का मानना है कि जब तक शव या उसका अवशेष नहीं मिल जाता है तब-तक किसी को मृत घोषित नहीं किया जा सकता। निवेल के पुत्र जोहन सोरेन ने बताया कि जंगली जानवरों ने उसके पिता को खा गया है। वे रविवार को
कामडारा थाना के कारी चुआ गाव जाने की बात कह कर घर से निकले थे। रास्ता जंगल से गुजरता है। वह अब तक वापस नहीं लौैटे हैं। सोमवार को गाय और बकरी चराने वाले और लकड़ी चुनने वाली महिलाओं ने घटना की जानकारी दी। उसके अनुसार उसके पिता का कपड़ा और हाफ पैंट के अलावा कुछ हड्डी भी मिले हैं। कपड़ा देखकर उसने पहचान की। उसने बताया कि हड्डी को इकट्ठा कर जमीन में गाड़ दिया गया था। उसे भी जंगली जानवर ले गए। कामडारा थाना में मामला दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।