दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल
घाघरा : इटकीरी और आदर के समीप मंगलवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आधा
घाघरा : इटकीरी और आदर के समीप मंगलवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सुबह लगभग सात बजे आदर निवासी डा.साहा महावीर यादव, अनिल साहु, गंदुर महतो, उसकी पत्नी एक वाहन पर सवार होकर रांची की ओर जा रहे थे। वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में लुढ़क गई और उस पर सवार सभी लोग जख्मी हो गए। उन सभी लोगों का इलाज घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। दो बजे अपराह्न आदर चौक के समीप दूसरी दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में आटो से गिर जाने के कारण जि¨लगसेरा निवासी राज कुमार मुंडा उर्फ बीडीओ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। राजकुमार अपनी मां सोमारी के साथ आटो पर सवार होकर घाघरा आ रहा था। वह सड़क पर गिर पड़ा। एक बाक्साइड ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया।