एसपी के नेतृत्व में चले अभियान में 15 दोपहिया वाहन जब्त, वसूला जुर्माना
जागरण संवाददाता गुमला आरक्षी अधीक्षक हृदीप पी जर्नादनन के नेतृत्व रविवार की शाम चलाए गए वाह
जागरण संवाददाता, गुमला : आरक्षी अधीक्षक हृदीप पी जर्नादनन के नेतृत्व रविवार की शाम चलाए गए वाहन जांच अभियान से बिना हेलमेट पहने और मास्क लगाकर वाहन चलाने वालों में हडकंप मच गया। लंबे अरसे के बाद किए गए वाहन जांच से कुछ गलियों में भागने लगे। पकड़े गए वाहन चालक एसपी के सामने हाथ जोड़कर गिर गिराने लगे। अबकी बार माफ कर दें साहब, अब गलती नहीं होगी। जांच के दौरान एसपी के कड़े रुख को भांपकर कई वाहन चालकों की बोलती बंद हो गयी। एसपी किसी को सुनने को तैयार नहीं थे। एसपी का कहना था कि आप लोग कानून का उल्लंधन कर रहे हैं और अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी कर रहे थे। बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है परिवार बिखर जाता है और पुलिस की परेशानी बढ़ जाती है। इसी तरह कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया हुआ है। बार -बार मास्क लगाने की अपील की जा चुकी है। आप लोगों पर असर नहीं पड़ने वाला है। मास्क लगाने से आप सुरक्षित रहेंगे। यह कड़ाई आपके हित में की जा रही।
यहां-यहां चला अभियान
एसपी ने एक साथ गुमला शहर के शहीद टावर चौक, भट्ठी तालाब और पालकोट रोड में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान में कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया तो कुछ लोगों से जुर्माने की राशि वसूली गयी। शाम सात बजे तक 15 दो पहिया वाहन जब्त कर गुमला थाना भेजा जा चुका था।