तीनों विधानसभा के लिए 112 मॉडल बूथ का चयन
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने तीनों विधानसभा क्षेत्र के माडल बूथों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार ने बताया कि माडल बूथों में सामान्य बूथों की तुलना में कई सुविधाएं होगी। बैठने की पर्याप्त सुविधाएं होंगी। लोगों को मतदान के लिए कतार में लगे रहने की जरुरत नहीं होगी। इन बूथों में मतदाताओं को टाकन संख्या दिया जाएगा। टाकन संख्या प्राप्त कर मतदाता आराम से बैठकर अपनी बारी की प्रतिक्षा कर सकते हैं। बूथों में शौचालय की भी व्यवस्था होगी। पीने का पानी के साथ साथ अन्य सुविधाएं दी जाएगी। बताया कि तीनों विधानसभा में कुल 112 बूथों का चयन किया गया है।
संवाद सहयोगी, गुमला : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने तीनों विधानसभा क्षेत्र के मॉडल बूथों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार ने बताया कि मॉडल बूथों में सामान्य बूथों की तुलना में कई सुविधाएं होगी। बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। लोगों को मतदान के लिए कतार में लगे रहने की जरूरत नहीं होगी। इन बूथों में मतदाताओं को टोकन संख्या दिया जाएगा। बूथों में शौचालय की भी व्यवस्था होगी। पीने के पानी के साथ ही अन्य सुविधाएं होंगी। बताया कि तीनों विधानसभा में कुल 112 मॉडल बूथ का चयन किया गया है। इसमें सिसई विधानसभा में कुल 39 मॉडल बूथ हैं, गुमला विधानसभा में 47 व बिशुनपुर में 26 मॉडल बूथ बनाए गए हैं।