सब्जी बाड़ी लगा महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर
प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के चांदा व चपरी पंचायत के विभिन्न गांवों में जाकर सब्जी बाड़ी का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ़कुर्पट्टी ग्राम के शांति आजीविका
संवाद सहयोगी, ठाकुरगंगटी : प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के चांदा व चपरी पंचायत के विभिन्न गांवों में जाकर सब्जी बाड़ी का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ़कुर्पट्टी ग्राम के शांति आजीविका सखी मंडल ग्राम संगठन की लेखापाल सरिता देवी, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अंजनी देवी, सचिव आशा देवी, सदस्या झुमरी देवी, मंजू देवी, सरस्वती आजीविका सखी मंडल की स्वयं सहायता समूह की सदस्या कौशल्या देवी, सुशीला देवी आदि की सब्जी बाड़ी की जांच की। जांच के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आजीविका मिशन जेएसएलपीएस के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह व सखी मंडल की महिलाओं को सब्जी बाड़ी में नियमानुसार सब्जी लगाने की सलाह दी। कहा कि इससे सभी सदस्यों व समूह के अधिकारी के साथ-साथ ग्रामीणों को भी अधिक से अधिक लाभ मिल सकेगा। और सरकार की योजना सफल होगी। इससे स्वयं सहायता समूह आजीविका सखी मंडल की सदस्यों की आय में वृद्धि हो सकेगी। आजीविका मिशन जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं का सम्मान सरकार प्रशासन व समाज की नजर में बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार बारीकी से नियमानुसार काम करते रहने से महिलाओं का जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विकास होता चला जाएगा। चार पंचायतों की पर्यवेक्षिका सह सक्रिय महिला रेखा देवी, संकुल समन्वयक काजेश शर्मा ने बताया कि धनकोल गांव में 30, डाहू पकड़िया गांव में 10, बाघाकोल प्रथम गांव में 20, चपरी गांव में 18, सन्हौली में तीन, खरखोदिया में चार, मदन चौकी में आठ, बीरहीमकिता में तीन, मदन चौकी में चार चांदचक में चार, खानीचक में चार, सीलाख में तीन पांचूकिता में आठ आजीविका दीदी के खेतों में सब्जी बाड़ी का निर्माण किया गया है। सभी बाड़ी में सरकार की योजनाओं के आधार पर नियमानुसार सब्जी लगाया जाएगा और सभी को सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के प्रखंड प्रबंधक प्रेम प्रकाश, समन्वयक कजेश शर्मा, सक्रिय महिला रेखा देवी, पंचायत सचिव उमेश राणा, कर्मी सोनी कुमार, प्रमोद कुमार, आजीविका मिशन की कौशल्या देवी, अर्चना देवी, सरिता देवी, आशा देवी, अंजली देवी, झुमरी देवी आदि उपस्थित थी।