Move to Jagran APP

आग से झुलसकर महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता गोड्डा आग में झुलसने के कारण बांका जिला के धौरैया के प्रखंड के सिझ

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 05:43 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 05:43 PM (IST)
आग से झुलसकर महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप
आग से झुलसकर महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता गोड्डा : आग में झुलसने के कारण बांका जिला के धौरैया के प्रखंड के सिझर गांव की 30 वर्षीय दुलारी देवी की सदर अस्पताल गोड्डा में उपचार के दौरान मौत हो गयी। महिला का मायके गोड्डा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित ककना गांव है। मृतक के मायके वालों ने पति संजीव राउत व ससुराल के अन्य लोगों पर महिला को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। अग्निकांड के बाद आस पास के लोगों ने इसकी सूचना जख्मी महिला के मायके वालों को दी थी। शुक्रवार को ककना गांव से महिला के स्वजन सिझर गांव गए। इस दौरान महिला की ननद को छोड़कर शेष सभी सदस्य घर से फरार हो गए। स्वजनों ने झुलसी महिला को गंभीर हालत में निजी वाहन से गोड्डा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की देर रात दुलारी देवी की मौत हो गई। शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया गया है। मायके के स्वजन अजय राउत और उदय राउत के बयान पर नगर थाना में ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार दुलारी की शादी छह वर्ष पहले सिझर गांव के संजीव राउत से हुई थी। पति हमेशा महिला के चरित्र को लेकर सवाल उठाया था। बीते तीन दिन पहले महिला अपने भैंसूर को खाना परोस रही थी। इससे आक्रोशित महिला का पति उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान सजीव ने घर में रखा केरोसिन उसपर डालकर आग लगा दिया, आग लगा दी। मृतका के पिता बोडिल राउत ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले आये दिन उनकी बेटी के साथ दु‌र्व्यवहार करते थे। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.