Move to Jagran APP

आज से सार्वजनिक अवकाश पर रहेंगे शिक्षक

जासं गोड्डा जिले अशोक स्तंभ परिसर में बुधवार को जिला के शिक्षकों की आपात बैठक संपन्न

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 12:26 AM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 12:26 AM (IST)
आज से सार्वजनिक अवकाश पर रहेंगे शिक्षक
आज से सार्वजनिक अवकाश पर रहेंगे शिक्षक

जासं गोड्डा : जिले अशोक स्तंभ परिसर में बुधवार को जिला के शिक्षकों की आपात बैठक संपन्न हुई। यहां समस्याओं के खिलाफ आक्रोश जताया गया। इनका कहना था कि शिक्षकों ने दीपावली और छठ पूजा जैसे पर्व में काम किया। रविवार को भी ड्यूटी कर रहे हैं। फिर भी शिक्षकों का आकस्मिक अवकाश और सार्वजनिक अवकाश रद कर दिया गया। शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि एक दिसंबर से वे सार्वजनिक अवकाश पर रहेंगे। अब रविवार के दिन कार्य नहीं करेंगे।

loksabha election banner

इस बैठक में झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ माध्यमिक शिक्षक संघ, पारा शिक्षक संघ, झारखंड अखिल प्राथमिक शिक्षक संघ के दाधिकारियों और नेताओं ने जिला प्रशासन की निदा की। कहा कि अगर सार्वजनिक अवकाश और रविवार दिन ड्यूटी लगाई जाती है तो उसके एवज में क्षतिपूर्ति छुट्टंी देनी होगी। विद्यालय संचालन का समय सुबह नौ बजे से शाम चार बजे का भी विरोध किया। अध्यक्षता ईश्वर हेंब्रम ने की। संचालन झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के राज्य संयोजक कुंदन मंडल ने किया। गुरुवार को जिला प्रशासन से मिलकर अपनी स्थिति से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान शिक्षक संघों के सदस्य जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपेंगे।

मौके पर आनंद रजक, सुभाष चंद्र, आशुतोष पांडे, शम्स परवेज, जय कांत सिंह, गौतम बैरागी, मुदिता कुमारी, राजकिशोर नंदन, राजीव भंडारी, अमरेंद्र कुमार, भगवान सोरेन, मनोज यादव, दिलीप कुमार सिन्हा , पार्वती कुमारी, नीलू कुमारी, कौशल कुमार सिंह, सुशील कुमार, राज कुमार मंडल, सोमनाथ झा, सुमन कुमार, नूतन कुमारी, निर्मला कुमारी आदि उपस्थित थे।

इधर, समन्वय समिति का गठन किया गया। इसमें 21 सदस्यों की टीम बनाई गई। समिति में ईश्वर हेंब्रम, जय कांत यादव, कुंदन मंडल, सुशील कुमार, सुभाष चंद्र, मनोज यादव, आशुतोष पांडे, शम्स परवेज, आनंद रजक, राधाकांता, गौतम बैरागी, भगवान सोरेन, अमरेंद्र कुमार, कौशल किशोर, राजीव भंडारी, मुदिता सिंह, नीलू कुमारी, नूतन कुमारी, निर्मला कुमारी, पार्वती कुमारी, दिलीप कुमार सिन्हा शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.