विश्व खेल दिवस पर प्रतिभा-सम्मान समारोह
जागरण संवाददाता गोड्डा अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गांधी मैदान परिसर स्थित कुश्ती
जागरण संवाददाता, गोड्डा : अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गांधी मैदान परिसर स्थित कुश्ती - कक्ष में मंगलवार की शाम प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कॉलेज की हिदी विभाग की व्याखात्री सह एनएसएस यूनिट फोर की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. नूतन झा ने तथा संचालन संघ द्वय के सचिव सुरजीत झा ने की। बतौर मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभाओं को ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक अभिवावक को पढ़ाई के साथ-साथ अपने बच्चों को खेल के क्षेत्र में भी प्रोत्साहित करना चाहिए। तेजी से बदलते परि²श्य में खेल की महत्ता पहले की अपेक्षा बहुत बढ़ गयी है। दौलत और शोहरत के साथ-साथ एक स्वस्थ जीवन के लिए यह क्षेत्र सबसे उत्कृष्ट है।
जिन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें दिव्यांग प्रीमियर लीग के लिए बंगाल टाइगर्स टीम में शामिल टीम के उपकप्तान मनीष सिंह, राष्ट्रीय एकीकरण शिविर अगरतल्ला में शामिल जिला की एकमात्र प्रतिभागी के तौर पर महिला कॉलेज एनएसएस फोर की कैडेट श्रीजा आनंद, इंटरनेशनल ऑनलाइन कैरम कांटेस्ट के फाइनल राउंड में पहुंचने वाली काव्यश्री, स्टेट टीम में शामिल हऱफनमौला महिला क्रिकेटर ऋतु रानी एवं पिछले दिनों नेशनल रेशलिग चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में शामिल रौशन कुमार, राइजिग प्लेयर के रूप में बैडमिटन का नन्हा सितारा प्रिस राज का नाम शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में झारखंड राज्य कुश्ती संघ एवं हॉकी संघ झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह एवं झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव सह हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार के झारखंड ओलम्पिक संघ के चुनाव में क्रमश: वरीय उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध चुने जाने पर मिठाई खिलाकर से सबका मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर उपस्थित संघ द्वय के संरक्षक समीर दुबे, धन†जय त्रिवेदी एवं अमित राय, अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, उपाध्यक्ष सत्यकाम राहुल, आशुतोष झा, शिवेंद्र झा, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, उपेंद्र चौधरी, दीपक झा, वरीय सदस्य अनिल पंडित, कैरम संघ उपाध्यक्ष विपिन चंद्र दुबे, रेसलर राहुल कुमार, राजा कुमार, हार्दिक आनंद ने भोलानाथ सिंह एवं रजनीश कुमार के निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए पदाधिकारी द्वय को बधाई दी है।