Move to Jagran APP

40 साल तक झामुमो ने जनता को बरगलाया

फोटो 17 संवाद सहयोगी बोआरीजोर बोआरीजोर प्रखंड के दोर्मा छाता मेला मैदान में आजसू पार्टी सेवा देना जानती है अन्य पार्टी सेवा लेना जानती है।आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सोमवार को बोआरीजोर प्रखंड ने दोर्मा छाता मेला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जे एम एम झूठ बोलना और लूट करना इसका चरित्र है इससे बाहर आना होगा। 40 साल से राज करती आई है लेकिन सेवा लेकर लोगो का काम नही किया। संताल के गांव से कोयला ले जाया जा रहा है लेकिन बिजली पानी आवास राशन पेंशन लोगो को नही मिल रहा है। हमारी सरकार इसको सुनिश्चित करेगी। भाजपा अब 65 प्लस पार की बात भूल गया है।उन्होंने जनसमूह को कहा कि हमारी सरकार बनते पहली केबीनेट की बैठक में

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 06:19 AM (IST)
40 साल तक झामुमो ने जनता को बरगलाया
40 साल तक झामुमो ने जनता को बरगलाया

बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के दोर्मा छाता मेला मैदान में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सोमवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि 40 साल से झामुमो जनता को बरगला रही है। वहीं आजसू सेवा करने वाले लोगों की पार्टी है। यहां से कोयला बाहर ले जाया जाता है वहीं यहां के लोग बिजली, पानी, आवास, राशन, पेंशन आदि से वंचित रहते हैं। प्रदेश में गांव की सरकार बनी तो इन सुविधाओं को जनता के लिए सुनिश्चित कराया जाएगा। कहा कि भाजपा अब 65 प्लस की बात भूल गई है। गांव की सरकार बनते पहली कैबिनेट की बैठक में 1932 का खतियान लागू किया जाएगा। महतो ने आजसू प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में लोगों से अपील की। मौके पर ताला मरांडी ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.