मेहरमा में सांप काटने के युवक की मौत
मेहरमा स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खानीचक गांव में सोमवार की रात्रि एक विषधर सांप के काटने
मेहरमा : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खानीचक गांव में सोमवार की रात्रि एक विषधर सांप के काटने से 32 वर्षीय युवक कैलाश राम की मौत हो गई है। बाद में परिजनों द्वारा युवक का दाह संस्कार कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कैलाश राम मजदूरी का काम करता था। बीते करीब 3 माह पूर्व लॉकडाउन के कारण वह बेंगलुरु से वापस गांव आया था। सोमवार को अपने धान के खेत में स्वयं मेहनत कर रात्रि में खाना खाकर थके हारे पेंट शर्ट पहने ही घर की छत के ऊपर सो गया था। रात्रि करीब 10 बजे उसके फुल पैंट के पॉकेट से शरीर में कुछ काटने का आभास हुआ। गहरी नींद के कारण उसने उसे नजरअंदाज कर दिया। कुछ देर बाद पुन: कुछ काटने का आभास होने पर फुल पैंट के पॉकेट में हाथ हाथ डाला तो करीब 6 इंच का एक सांप का बच्चा उसके हाथ में आ गया। सांप को पकड़कर वह छत से नीचे आंगन में उतरा। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे झाड़-फूंक के लिए ले बगल के गांव पकड़िया ले जाया गया, जहां उसकी हालत सुधारने के बजाय और बिगड़ने लगी। करीब 3 घंटे बाद उसे वहां से करीब 10 किलोमीटर दूर केक गांव के झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया। तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी।