Move to Jagran APP

शस्त्र व शास्त्र दोनों धारण करें स्वयंसेवक

गोड्डा : गांधी मैदान के कला संस्कृति मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन सह विजयादश

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 06:58 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 06:58 PM (IST)
शस्त्र व शास्त्र दोनों धारण करें स्वयंसेवक
शस्त्र व शास्त्र दोनों धारण करें स्वयंसेवक

गोड्डा : गांधी मैदान के कला संस्कृति मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन सह विजयादशमी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नगर के स्वयंसेवक अपने अस्त्र-शस्त्र के साथ उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोड्डा जिला संपर्क प्रमुख सुभाष यादव ने कहा कि संग लगातार 94 वर्षों से ¨हदू समाज और देश के लिए काम कर रहा है। संघ का स्वयंसेवक प्रमाणिकता के साथ इस देश के लिए काम करता है। आने वाले 2025 में संघ अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा। इस क्रम में देश के अंदर व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कहा कि ¨हदू समाज की रक्षा का प्रण संघ ने लिया है। इसलिए संघ सेवकों को शस्त्र और शास्त्र दोनों ही धारण करना पड़ेगा। आने वाले समय में संघ के लिए और बड़ी चुनौतियां समाज के अंदर खड़ी की जा रही है जिससे सामना करने के लिए हमें तैयार रहना पड़ेगा। कार्यक्रम म विभाग सह संघ चालक मोती प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश झा, विवेकानंद भारती, उमेश चंद्र, दिवाकर, मुकेश, सुनील आदि उपस्थित थे। पोड़ैयाहाट : प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बुधवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया। शस्त्र पूजन के पूर्व भारत माता की पूजा-अर्चना की गई। संघ की शाखा आयोजित की गई। इस अवसर पर बौद्धिक भी हुआ जिसमें भारतीय संस्कृति एवं दुर्गा पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कहा गया कि भारत विश्व गुरु बनने के दलहीज पर खड़ा है। विश्व क्षीतिज पर भारत पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। आज विश्व में भारतीय संस्कृति का डंका बज रहा है लेकिन भारत में ही विदेशी षडयंत्र के तहत पाश्चात्य संस्कृति आयातित हो रही है। इसका एक एक बच्चे को बहिष्कार करना चाहिए और भारतीय संस्कृति अपनाना चाहिए। मौके पर पूर्व विधायक प्रशांत कुमार, गजाधर ¨सह, जन्मजय उपाध्याय, बंशीधर उपाध्याय, आदर्श कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.