साध्वी दुष्कर्म मामले में चौथे आरोपित ने किया सरेंडर
गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सत्संग आश्रम में बीते आठ सितंबर को एक साध्वी के साथ हुए सामू
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 07:55 PM (IST)
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सत्संग आश्रम में बीते आठ सितंबर को एक साध्वी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का चौथा आरोपित करहरिया निवासी युवक से मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपित कानून के शिकंजे में हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौथा आरोपित भी नाबालिग है। कांड का मुख्य आरोपित दीपक राणा घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार हो चुका था। वहीं दो अन्य नाबालिक आरोपितों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। थाना प्रभारी जेके जायसवाल ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के चौथे आरोपित ने पुलिस दबिश के बाद सरेंडर कर दिया है जबकि तीन आरोपित पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें