सेवानिवृत शिक्षक के आकस्मिक निधन से शोक
मेहरमा मेहरमा के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकाश चंद्र ठाकुर का हृदय गति रुक जाने
संवाद सूत्र, मेहरमा : मेहरमा के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकाश चंद्र ठाकुर का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवारिक सदस्यों के बीच गहरा शोक व्याप्त है। उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव सहित आसपास के सैकड़ों लोगों ने आकर उनके पैतृक आवास पर मृत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की। उनके प्रथम पुत्र जयवर्धन ठाकुर द्वितीय राजवर्धन ठाकुर एवं तृतीय राजेश रंजन के अलावे पुत्री पूनम कुमारी व दामाद अधिवक्ता कुंदन कुमार ठाकुर है। इसके अलावा चचेरे भाई ओमकारनाथ ठाकुर, रामकिकर ठाकुर, धर्मपाल ठाकुर सभी शोकाकुल परिवार के बीच दुखों का पहाड़ टूट गया है। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।