सड़क हादसे में युवक जख्मी
महागामा : थाना क्षेत्र के महागामा - ललमटिया मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप दो मोटर साइकिल म
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 06:03 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 06:03 PM (IST)
महागामा : थाना क्षेत्र के महागामा - ललमटिया मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप दो मोटर साइकिल में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रास्ते से जा रहे राहगीर ने महागामा अस्पताल पहुंचाया। घायल का नाम जहांगीर पिता मोहम्मद मुनीर है। वह रामकोल हनवारा थाना का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद मिनहाज ललमटिया मिशन की ओर से जटामा जा रहा था। वहीं, उल्टे दिशा से जहांगीर आ रहा था। अचानक दोनों मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और आमने - सामने टक्कर हो गई। जिससे जहांगिरी घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर नूर उल हक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें