आरएसएस ने मनाया रक्षा बंधन उत्सव
गोड्डा आरएसएस के धर्म जागरण समन्वय प्रकल्प की गोड्डा इकाई की ओर से शनिवार
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 07:01 PM (IST)
संवाद सूत्र, गोड्डा : आरएसएस के धर्म जागरण समन्वय प्रकल्प की गोड्डा इकाई की ओर से शनिवार को रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इसमें भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधते हुए संकल्प लिया गया कि हम सब धर्म, देश और समाज की सुरक्षा करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख शिव मूर्ति उपस्थित हुए और अपना बौद्धिक संबोधन दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोती प्रसाद सिन्हा, उमेश शर्मा, प्रकाश यादव, शिवराम जायसवाल, विवेकानंद शुक्ला, बसंत बाबू, मोती सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें