पैक्सों ने किया धान क्रय से इन्कार
गोड्डा : कल्प जिला पैक्स व लैम्पस संघ की बैठक शशिकर झा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई।
गोड्डा : कल्प जिला पैक्स व लैम्पस संघ की बैठक शशिकर झा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। इसमें सभी ने एक मत से निर्णय लिया कि जिला लैम्पस पैक्स धान क्रय का काम नहीं करेगा। बैठक में कल्प जिला लैम्पस पैक्स के अध्यक्षों के विचार विमर्श करने के बाद निर्णय लिया गया। कहा कि जिला प्रशासन धान क्रय करने में पहले उत्साहित करता है बाद में हतोत्साहित करता है। कहा कि धान क्रय के बाद पैक्स को भी काली सूची में डाला दिया जाता है और सारी जवाबदेही व नुकसान का ठीकरा पैक्स पर फोड़ दिया जाता है। यहां से भी मन नहीं भरता है तो पदाधिकारी मुकदमा दर्ज कर देते हैं। यही कारण है पैक्स अध्यक्ष अब धान क्रय के लिए तैयार नहीं हैं। बैठक में अध्यक्ष हेमंत कुमार, मधुसूदन उरांव, सुरेश यादव, मृत्यंजय यादव, बैकुंठ कुमार महतो, चंदन झा, आशीष कुमार, जयप्रकाश डे, पंकज कुमार ¨सह आदि मौजूद थे।