Move to Jagran APP

भाजपा में रहकर नहीं कर सकते विकास

पथरगामा : गांधीग्राम स्थित पूर्व मुखिया निरंजन पंजियारा के प्लांट में राजद कार्यकर्ताओं की बैठ

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 05:06 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 05:06 PM (IST)
भाजपा में रहकर नहीं कर सकते विकास
भाजपा में रहकर नहीं कर सकते विकास

पथरगामा : गांधीग्राम स्थित पूर्व मुखिया निरंजन पंजियारा के प्लांट में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव ने की। इसमें पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, संथाल परगना के प्रभारी जवाहर प्रसाद यादव, प्रदेश महिला मोर्चा की गुड्डी कुमारी झा, राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, युवा राजद के अध्यक्ष जाहिद इकबाल, प्रखंड प्रवक्ता राजकुमार भगत, जिला उपाध्यक्ष लल्लन यादव, विजय कृष्ण यादव, रवींद्र कुमार आदि शामिल थे। बैठक में बारी-बारी से सभी नेताओं ने अपनी बात रखी। पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने बीरबल मंडल, महेंद्र चौधरी, अजय झा, मोहम्मद अखलाक, संतोष राउत, सुरेश मुर्मू, मंटू राउत, अनिल ¨सह सहित करीब 90 लोगों को पार्टी में शामिल कराया। पूर्व विधायक ने कहा कि ये सभी भाजपा कार्यकर्ता हैं। इन लोगों ने कहा कि भाजपा विकास करने वाली पार्टी नहीं गांव घरों में झगड़ा लगाने वाली पार्टी है। इस पार्टी में रहकर लोग विकास नहीं कर सकते। कहा कि पार्टी के आला अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध होकर उन्होंने राजद का दामन थामा है। मौके पर संजय प्रसाद यादव ने कहा कि आज वह दिन आ गया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना दम दिखा कर पांच फरवरी को होने वाले राजद जिला अधिवेशन को सफल बनाना है। इसके अलावे और भी बिहार के कई नेता इस सभा में उपस्थित रहेंगे। मौके पर प्रयाग यादव, निरंजन बंजारा, र¨वद्र यादव, अनिल यादव, कालू यादव, कपिल ¨सह, सुरेश यादव आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.