रेल परियोजना निरीक्षण की तैयारी पूरी
संवाद सहयोगी पोड़ैयाहाट पोड़ैयाहाट गोड्डा नई रेल परियोजना का शुक्रवार को रेलवे क
संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट गोड्डा नई रेल परियोजना का शुक्रवार को रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण करने को लेकर तैयारी पूर्ण हो गई है गुरुवार को दिन भर 20 किलोमीटर रेल लाइन पर जगह-जगह तकनीशियन वह मजदूर लगा हुआ था। रेल लाइन को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा था सिग्नल व अन्य चीजों को जांचा परखा जा रहा था पुल पुलिया पर भी रंगरोगन किया जा रहा था। पूरे 20 किलोमीटर तक युद्धस्तर पर काम किया जा रहा था। तीन बजे तक पूरा काम का पूर्ण कर लिया गया। पोड़ैयाहाट स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया: मुख्य संरक्षा आयुक्त पोड़ैयाहाट गोड्डा ट्रॉली से जाएंगे। इसको लेकर पोड़ैयाहाट को स्टेशन को विशेष तरह से सजाया गया है। पूरे स्टेशन का रंगरोगन किया गया है। जगह-जगह पटरी एवं अन्य चीजों को दुरुस्त किया गया है। दिनभर आज कार्य चलता रहा। चार पांच ट्रॉली भी पोड़ैयाहाट स्टेशन पर पहुंच चुका है।एक अस्थाई रूप से टेंट लगाया गया है जहां आज शाम तक पहुंचने वाले रेलवे के पदाधिकारी व कर्मी को रुकने की व्यवस्था की गई है।
क्या है कार्यक्रम : मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे पूरी टीम के साथ तकरीबन नौ बजे तक पोड़ैयाहाट स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है। उसके बाद वो अपनी टीम के साथ ट्रॉली से गोड्डा के लिए रवाना होंगे। रास्ते में पटरी, पुल पुलिया आदि की सुरक्षा मानकों की जांच करते हुए व गोड्डा पहुंचेंगे। जहां वे तीन बजे के बाद अपने ट्रेन से पोड़ैयाहाट के लिए स्पीड ट्रायल लेंगे। पोड़ैयाहाट पहुंचने के बाद वे ट्रेन से रामपुरहाट के लिए प्रस्थान करेंगे।