Move to Jagran APP

वर्चुअल रैली में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

शुक्रवार को महागामा उर्जानगर स्थित राजमहल हाउस में पूर्व विधायक अशोक कुमार के नेतृत्व में महागामा विधानसभा अंतर्गत महागामा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल रैली के माध्यम से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के संबोधन को सुना

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 06:14 AM (IST)
वर्चुअल रैली में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता
वर्चुअल रैली में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

संवाद सूत्र , महागामा : शुक्रवार को महागामा उर्जानगर स्थित राजमहल हाउस में महागामा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल रैली के माध्यम से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के संबोधन को सुना। नेतृत्व पूर्व विधायक अशोक कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ कर करीब दस हजार लोगों ने उनकी बातों को सुना। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में श्री राम मंदिर निर्माण होना सुनिश्चित हुआ। धारा 370 हटा। भारत का सम्मान विदेश में बढ़ा। प्रधानमंत्री के हाथों मे आज देश सुरक्षित है। वहीं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है किया है कि प्रवासी मजदूर भाई का फॉर्म भरकर जिला अध्यक्ष के पास जमा करें। वहीं झारखण्ड सरकार पर आरोप जड़ते हुए कहा कि झारखंड सरकार की कृत्य आज उजागर हो रही है। जिस प्रकार मंत्री द्वारा ठेका पट्टा दिलाने के नाम पर गंडागर्दी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को तुरंत ऐसे मंत्री को हटाना चाहिए। आने वाले समय में झारखण्ड में भाजपा की सरकार होगी व महागामा से भाजपा का विधायक भी होगा। तथा उन्होंने मुख्य रूप से चाइनीज सामान का बहिष्कार का आह्वान राज के जनता से किया। तथा स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया तथा भाजपा के राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि लोगों से संपर्क बनाकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जागरूक करें। मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश झा, महागामा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र निराला मंडल , महामंत्री शशिकांत पोद्दार, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति पप्पू ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी मुरारी चौबे भाजयुमो जिला महामंत्री ब्रजेश मंडल, आईटी सेल के जिला संयोजक अभिषेक मंडल,प्रियांशु राज, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप मंडल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सूरज जयसवाल, पवन साहब, प्रभाकर कुमार , विनोद साह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

------------------------

संवाद सहयोगी,मेहरमा: स्थानीय डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद (वर्चुअल सभा ) के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के संबोधन को सुना। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक कुमार भी जुड़े रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आपातकाल की चर्चा करते हुए सभी शहीदों को नमन किया तथा मोदी सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा को ध्यान से सुना। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा खासकर महागामा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को हार से विचलित नही होने तथा सबों को भाजपा की विचारधारा को बुलंद करने पर विशेष बल दिया।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अंकित भगत, उमेश पासवान, रामलखन पंडित, सुनील पोद्दार, नीतीश ओझा सहित दर्जनों उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.