पुंज में आग लगने से हजारों का नुकसान
ललमटिया : मंगलवार देर रात ललमटिया थाना क्षेत्र के भरेंडा गांव के प्रेमलाल हांसदा के खलिहान में रखे ध
ललमटिया : मंगलवार देर रात ललमटिया थाना क्षेत्र के भरेंडा गांव के प्रेमलाल हांसदा के खलिहान में रखे धान के पुंज में आग लग गई। इसमें लगभग 10000 का धान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया लेकिन तब तक धान का पुंज जल कर राख हो गया। आग लगने की सूचना राजमहल परियोजना के दमकल विभाग कंट्रोल रूम को रात 8:56 बजे दी गई। इतनी रात में अभी यहां कोई नहीं है कह कर बात टाल दिया गया। घटना की सूचना ललमटिया पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही बसडीहा के जाकिर अंसारी के टैंकर से आग बुझाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि पानी टैंकर बसडीहा से नहीं आता तो भरेन्डा के सभी खलिहनो में रखे धान के पुंज पर आग पकड़ लेती और सभी किसानों के धान जल जाते। कई ग्रामीणों ने टैंकर मालिक जाकिर अंसारी को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। वहीं ग्रामीणों ने दमकल ना भेजने से ईसीएल के अधिकारियों की ¨नदा की। हालांकि आग लगने के कारणों पता नहीं चल पाया है। प्रेमलाल हांसदा ने बताया कि सोहराय पर्व समाप्त होने के बाद धान की मलड़ाई करने वाले थे लेकिन सोहराय पर्व के समाप्ति के बाद ही मेरे धान का फसल आग लग गई। पूरे परिवार के लिए साल भर का खाने-पीने का अनाज अपनी खेतीबाड़ी से हो जाता था लेकिन अब मेरे लिए समस्या उत्पन्न हो गई।