Move to Jagran APP

झामुमो ने कारगिल चौक पर फूंका भाजपा का पुतला

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा अभद्र भाषा करने के विरोध में झामुमो ने कारगिल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

By Edited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 03:03 AM (IST)
झामुमो ने कारगिल चौक पर फूंका भाजपा का पुतला
झामुमो ने कारगिल चौक पर फूंका भाजपा का पुतला

गोड्डा, जेएनएन। दुमका में कवि गुरु एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह में स्थानीय सांसद शिबू सोरेन को निमंत्रण नहीं देने व गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा अभद्र भाषा करने के विरोध में झामुमो ने रविवार की शाम कारगिल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इसकी अगुवाई कर रहे झामुमो जिलाध्यक्ष रवींद्र महतो ने कहा कि जिस क्षेत्र में भी सरकारी कार्यक्रम होता है वहां के सांसद को सम्मान देना सरकार का प्रथम दायित्व है लेकिन भाजपा सरकार नियम-कानूनों को ताक पर रखकर काम कर रही है।

loksabha election banner

केंद्र सरकार की योजनाओं में भी सांसद को निमंत्रण नहीं देना ओछी राजनीतिक मानसिकता का परिचायक है। सम्मान के लिए झामुमो ने आवाज उठायी तो सांसद निशिकांत दुबे ने शिबू सोरेन के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग किया जो अशोभनीय है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने कहा कि इस प्रकार का अपमान झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगा। झारखंड राज्य उन्हीं की देन है। दिशोम गुरु की अगुवाई में ही झारखंड राज्य अलग करने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई थी। उन्हीं के कार्यों की बदौलत आज सांसद निशिकांत दुबे रेल को झंडी दिखाने का काम कर रहे हैं।

सांसद ऐसी मानसिकता से बाज आएं। कहा कि जब पिता बूढ़ा हो जाता है तो उसे घर से बाहर नहीं निकाल दिया जाता है। यह सांसद की अपने बुजुर्गो के प्रति ओछी मानसिकता को दर्शाता है। इस अवसर पर घनश्याम यादव, बासुदेव सोरेन, महादेव मडैया, निरंजन ¨सह, ललिता झा, अंजनी कुमारी, चंदन हेम्ब्रम, सुभाष कुमार, अवध किशोर हांसदा, संजीव ¨सह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.