रांची में महागामा के पारा शिक्षक को लगी रबर बुलेट
हनवारा: झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में आयोजित कार्यक्रम में काला झंडा दिखाने गये एकत्रित
हनवारा: झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में आयोजित कार्यक्रम में काला झंडा दिखाने गये एकत्रित पारा शिक्षक संघ पर प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज एवं बुलेट गोली चलाया गया। जिसमें कई पारा शिक्षक घायल हो गये। घायल पारा शिक्षकों में महागामा प्रखंड के मालियाचक गांव के नईम चिश्ती को रबर बुलेट लगी है, जिससे वह घायल हो गये है। जानकारी के अनुसार राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री रघुवर दास कई योजनाओं का शिलान्यास एवं कर्मचारियों के लिए सौगात की घोषणा करते। इसी अवसर पर एकत्रित पारा शिक्षक संघ अपनी मांग स्थाईकरण के लिए हजारों की संख्या में रांची रवाना हुए थे। इन लोगों की योजना थी कि पारा शिक्षकों की मांग पर यदि सीएम कोई घोषणा नहीं करते हैं तो वह काला झंडा दिखाकर कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। पारा शिक्षकों से संबंधित किसी तरह की कोई घोषणा नहीं किए जाने पर एकत्रित पारा शिक्षक संघ ने कार्यक्रम में काला झंडा दिखाया। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज एवं रबर बुलेट चला दिया। जिससे कई पारा शिक्षक घायल हो गये हैं। इनमें महागामा प्रखंड के नईम चिश्ती भी शामिल है। सभी का प्राथमिक उपचार रांची के ही अस्पताल में चल रहा है। इधर, खबर मिलने के बाद परिजन परेशान है।