विभिन्न सड़क हादसों में एक की मौत, दो जख्मी
बलबड्डा थाना क्षेत्र के मड़पा गांव में मंगलवार को जुगाड़ गाड़ी पलटने से चालक गुंजन सिंह की मौत हो गई। वह मड़पा का ही रहने वाला था। सूचना मिलने पर बलबड्डा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के दौरान स्वजनों तथा ग्रामीणों ने शव का अंत्य परीक्षण कराने से इंकार कर दिया।
संवाद सहयोगी, मेहरमा : बलबड्डा थाना क्षेत्र के मड़पा गांव में मंगलवार को जुगाड़ गाड़ी पलटने से चालक गुंजन सिंह की मौत हो गई। वह मड़पा का ही रहने वाला था। सूचना मिलने पर बलबड्डा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के दौरान स्वजनों तथा ग्रामीणों ने शव का अंत्य परीक्षण कराने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी द्वारा स्वजनों व ग्रामीणों से लिखित लेने के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी दीप नारायण सिंह ने बताया कि मृतक काफी गरीब था। जुगाड़ गाड़ी से अपने घर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक को दो लड़की तथा एक लड़का है। हादसे में मृतक के स्वजनों को रो रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में मातम का माहौल है।
पिकअप वैन ने बाइक को मारी टक्कर
संवाद सूत्र, महागामा :
महागामा गोड्डा मुख्य मार्ग एनएच 133 पर महादेवबथान के समीप एक अज्ञात पिकअप वैन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम महगामा के अमडिया गांव निवासी 32 वर्षीय शिवचरण मुर्मू अपनी बाइक से किसी कार्य से मोहनपुर गए थे। मोहनपुर से लौटते समय वितरित दिशा से आ रही अनियंत्रित अज्ञात पिकअप वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवचरण मुर्मू गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह व उपेंद्र सिंह ने घायल को एंबुलेंस से महागामा अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना महागामा थाना को दी गई। वहीं महागामा रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉ डी पोद्दार ने बताया कि हादसे में घायल शिवचरण मुर्मू का दायां पैर टूट गया है।