डुमरिया पैक्स चुनाव को नामांकन दाखिल
डुमरिया सहायक नियंत्रक सहयोग समिति गोड्डा के आदेशानुसार डुमरिया पैक्स क
संवाद सहयोगी, डुमरिया : सहायक नियंत्रक सहयोग समिति गोड्डा के आदेशानुसार डुमरिया पैक्स के चुनाव को लेकर विशेष आम सभा निर्वाचन कार्यक्रम के आलोक में नामांकन शुरू किया गया। इसमें नोरिक रविदास जो निर्वाचन पदाधिकारी हैं, के समक्ष डुमरिया पैक्स के लिए नामांकन दाखिला कराया। इसमें अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार पुरुषोत्तम झा, राधिका रमन झा व शिव शंकर कापरी ने अपना नामांकन किया। वहीं 21 सदस्यों में भीम कापरी, शंभू मंडल, महेंद्र यादव कृष्ण किशोर महतो, सोनी देवी, भागीरथ कापरी, अशोक रामदास गणेश, प्रकाश रावत, प्रभाष चंद्र झा, जवाहरलाल झा, जनार्दन, अशोक कुमार झा, मनोहर रजक, सुलेखा देवी, वीरेंद्र मोहन ठाकुर, वीरेंद्र मांझी, पिकी देवी, प्रीतम देवी, नवल किशोर झा, शिव यादव आदि ने अपना नामांकन कराया।