आईआरएस छिड़काव का किया गया निरीक्षण
संवाद सहयोगी पथरगामा प्रखंड में चयनित गांवों में आईआरएस का छिड़काव किया जा रहा है
संवाद सहयोगी, पथरगामा : प्रखंड में चयनित गांवों में आईआरएस का छिड़काव किया जा रहा है। बुधवार को लतौना ग्राम में आईआरएस का छिड़काव किया गया। जहां चिकित्सा प्रभारी डा रविन्द्र कुमार पासवान ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने छिड़काव कार्य का जायजा लिया। छिड़काव के लिए छिड़काव स्थल पर कैसे आईआरएस का घोल तैयार किया जा रहा है इसकी जानकारी ली। वही निरीक्षण के क्रम में कुछ लोग छिड़काव कराने से मना कर रहे थे। चिकित्सा प्रभारी के छिड़काव के फायदे बताने के बाद वे छिड़काव कराने के लिए राजी हुए। चिकित्सा प्रभारी ने ग्रामीणों को बताया कि कालाजार से मुक्ति के लिए छिड़काव करना जरूरी है। कालाजार का बीमारी कालाजार फैलाने वाले मच्छर से होता है। छिड़काव से कालाजार बीमारी से गांव मुक्त होगा और आप स्वस्थ होंगे। चिकित्सा प्रभारी ने छिड़काव कर्मियों से कहा की छिड़काव से कोई घर छूटे नहीं।