Move to Jagran APP

सरकार की नाकामियों के खिलाफ भाजपा का धरना शुरू

जागरण संवाददाता गोड्डा राज्य सरकार की नाकामियों के खिलाफ भाजपा एसटी मोर्चा की ओर से

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 06:55 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 06:55 PM (IST)
सरकार की नाकामियों के खिलाफ भाजपा का धरना शुरू
सरकार की नाकामियों के खिलाफ भाजपा का धरना शुरू

जागरण संवाददाता, गोड्डा : राज्य सरकार की नाकामियों के खिलाफ भाजपा एसटी मोर्चा की ओर से आगामी 17 से 30 जनवरी तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने रविवार को गोड्डा सदर प्रखंड के तियोडीह स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। बैठक में प्रदेश कमेटी की ओर से निर्देशित कार्यक्रम के तहत आगामी 17 से 30 जनवरी तक गोड्डा जिला के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्शन सह सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति का विस्तार कर सभी 19 मंडल में मंडल समिति का गठन किया जाएगा। चर्चा के दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोरेन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा विपक्ष में है। अभी पार्टी की जवाबदेही अधिक है। सभी कार्यकर्ता को जनता के सवालों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए दिन-रात परिश्रम करना होगा। निष्ठा से कार्य करने पर ही पार्टी की पहचान जन-जन तक होगी। पार्टी के कार्यक्रम की सफलता से ही कार्यकर्ताओं की योग्यता की परख होती है। उन्होंने कहा अनुसूचित जनजाति समुदाय का स्वाभिमान कैसे जागे, इसपर विशेष तौर पर कार्य करना है। इसके बारे में चितन करने की आवश्यकता है। अनुसूचित जनजाति समाज में 32 जातियां हैं। आदिवासियों को अपने मूल से दूर नहीं किया जा सकता। कहा कि पार्टी को गांव स्तर पर आदिवासियों के साथ जोड़ने के लिए मुहिम चलाई जाएगी। कहा कि आदिवासियों के स्वाभिमान को जगाकर मोर्चा उनके विकास को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ेगा। कहा कि आदिवासी समुदाय कमल फूल को अपना समझेंगे। आने वाले समय में एसटी मोर्चा गांव गांव तक जाएगा। जड़ से जुड़ाव होने पर ही पार्टी की ताकत बढ़ेगी। एसटी मोर्चा प्रत्येक विधानसभा व लोकसभा में अलग-अलग योजना पर काम करता रहेगा। बहुत ही सूक्ष्म तरीके से अध्ययन करने के ही मोर्चा के कार्यक्रम तय होते हैं। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रविन्द्र टुडू, विनोद कुमार बेसरा, सुनील कुमार मरांडी, नेहरू मरांडी, बेटका टुडू, सूरज हांसदा, मानवेल मरांडी, राजेश टुडू, शिवचरण मरांडी, गोपीन हेम्ब्रम, बाबूराम मुर्मू आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.