Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अकुंश सरकार

जागरण संवाददाता गोड्डा झामुमो ने कहा है कि केंद्र सरकार जबरन देश के किसानों पर

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 06:38 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अकुंश सरकार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अकुंश सरकार

जागरण संवाददाता, गोड्डा : झामुमो ने कहा है कि केंद्र सरकार जबरन देश के किसानों पर तीन काला कृषि कानून थोप रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना आपदा काल में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है। केंद्र सरकार को अविलंब कृषि कानूनों को रद करना चाहिए। साथ ही पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों पर अकुंश लगाना चाहिए। महंगाई सहित किसानों के मुद्दे पर चुप्पी साधना केंद्र सरकार को महंगी पड़ेगी। जनता इसका हिसाब बराबर करने के लिए अब पूरे देश में तैयार बैठी है। उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मंडल ने कही।

prime article banner

सोमवर को झामुमो की ओर से जिला सचिव बासुदेव सोरेन की अगुवाई में जिला मुख्यालय के शहीद स्तंभ प्रांगण में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि सहित केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ धरना आयोजित किया गया था।

धरने को मुख्यरूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कयूम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य घनश्याम यादव, मुन्ना खुर्शीद, कौशलेंद्र टूडू, श्याम हेम्ब्रम, प्रो.रुस्तम अली, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ललिता झा, मेरी सोरेन, नगर अध्यक्ष वंदना भारती, वंदना कुमारी, लाखो देवी, सीमा देवी, मीना कुमारी, सहना•ा खातून, बीना सोरेन, स्वीकृता हांसदा, सुनीता हांसदा, शत्रुघ्न सिंह, शिव शंकर मंडल, अवध किशोर हांसदा, मुन्ना भगत, लंबोदर महतो, प्रधान सोरेन, बच्चन दरबे, युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता सुबल मुर्मू, जय प्रकाश भगत, यूसुफ अंसारी आदि ने भी बारी बारी से संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK