Move to Jagran APP

Hemant Soren: 'हेमंत तो गए... अब शिबू सोरेन की बारी', निशिकांत दुबे ने एक बार फिर फोड़ा सियासी बम

Nishi Kant Dubey गोड्डा सांसद सह लोकसभा प्रत्याशी निशिकांत दुबे बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई। 16 पंचायत के बूथ प्रभारी संयोजक और सक्रिय कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सोरेन परिवार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को जेल भिजवा चुके हैं। अब उनके पिताजी शिबू सोरेन को भी जेल भेजवाएंगे।

By Vidhu Vinod Edited By: Shashank Shekhar Published: Sun, 07 Apr 2024 05:52 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2024 05:52 PM (IST)
'हेमंत तो गए... अब शिबू सोरेन की बारी', निशिकांत दुबे ने एक बार फिर फोड़ा सियासी बम (फाइल फोटो)

संवाद सहयोगी, ठाकुरगंगटी (गोड्डा)। कजरेल ग्राम शिव मंदिर के निकट मैदान पर गोड्डा सांसद सह लोकसभा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने शनिवार को बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई। बारी-बारी से 16 पंचायत के विभिन्न बूथ प्रभारी, संयोजक और सक्रिय कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आइएनडीआइए महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना प्रत्याशी चुनाव में खड़ा करता है। कांग्रेस यदि प्रदीप यादव को प्रत्याशी बनाती है, तो वे चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

प्रदीप यादव को तीन बार चुनाव हरा चुके हैं- निशिकांत

उन्होंने कहा कि झामुमो के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भिजवा चुके हैं। अब उनके पिताजी शिबू सोरेन को भी जेल भेजवाएंगे। प्रदीप यादव को तीन बार चुनाव हरा चुके हैं। इसलिए, ऐसे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ प्रचार करना जरूरी नहीं समझते हैं। कार्यकर्ता ही घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करेंगे।

बताया कि गुरुवार को देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगैया के बने सिल्क शाल में बने कमल फूल दिखा रहे थे। बता रहे थे कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी उन्होंने भगैया में निर्मित सिल्क के शॉल से सम्मानित किया था। यह भी कहा कि यहां सैनिक स्कूल और एक लाख लीटर क्षमता वाली डेयरी भी बनेगी। गंगा पंप नहर से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को घर-घर पीने के लिए पानी मिलेगा।

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर पूर्व विधायक अशोक भगत, संजीव मिश्रा, निरंजन कुमार सिन्हा, गणेश मिश्रा, लुईस मरांडी सहित दर्जनों नेताओं ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें- 

Jharkhand Politics: '...देवर-भाभी या चाचा-भतीजा नहीं', सीता सोरेन को लेकर ये क्या बोल गए हेमंत के भाई बसंत

Jharkhand By-Election 2024: झारखंड में BJP-AJSU में दरार! इस हॉट सीट पर दोनों पार्टियां हो सकती हैं आमने-सामने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.