ठंड से राहत के लिए विधायक ने दिलवाया कंबल
संवाद सूत्र मेहरमा महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के निर्देश पर मेहरमा प्रखंड क्षेत्र
संवाद सूत्र, मेहरमा : महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के निर्देश पर मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों के जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण कराया गया। शनिवार को सुखाड़ी पंचायत के सुखाड़ी गांव में ऐसे दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अफरोज आलम ने कंबल का वितरण किया। इस संबंध में अफरोज आलम ने बताया कि कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद एवं कांग्रेस जिला सचिव अंजुलता देवी के मार्गदर्शन में कंबल का वितरण किया गया। वृद्ध महिला व बेसहारा पुरुष को ठंड से बचने के लिए कंबल दिया गया। विधायक दीपिका पांडेय सिंह की ओर से घर-घर जाकर कंबल वितरण का निर्देश दिया गया था। इस दौरान जितनी देवी, दिव्यांग बीवी हसीदा सहित दर्जनों जरूरतमंदों को विधायक दीपिका पांडेय सिंह की ओर से निश्शुल्क कंबल मुहैया कराया गया।