Move to Jagran APP

रात में घर में सोई लड़की को जबरन उठाकर ले गया और किया दुष्कर्म, FIR के बाद युवक फरार Godda News

पीड़िता की मां ने लिखा है कि उनकी लड़की खाना खाकर अपनी दादी के साथ घर में सोई हुई थी। युवक जबरन घर में घुसकर लड़की को उठाकर अपने घर लेकर चला गया।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 12:09 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 12:09 PM (IST)
रात में घर में सोई लड़की को जबरन उठाकर ले गया और किया दुष्कर्म, FIR के बाद युवक फरार Godda News
रात में घर में सोई लड़की को जबरन उठाकर ले गया और किया दुष्कर्म, FIR के बाद युवक फरार Godda News

गोड्डा, जेएनएन। नाबालिग लड़की रविवार की रात अपने घर में अपनी दादी के साथ सोई हुई थी। गांव का 22 वर्षीय युवक तैयब घर में घुस गया। लड़की को जबरन उठाकर अपने घर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। इस मामले में लड़की की मां ने मेहरमा थाना में तैयब के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित युवक फरार हो गया है। पुलिस उसे तलाश रही है। 

loksabha election banner

मेहरमा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गांव का ही मो. तैयब ने दुष्कर्म किया है। इसको लेकर मेहरमा थाना में पीड़िता की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 16 वर्षीय लड़की को गांव के ही तैयब ने जबरन  घर से उठाकर ले गया और लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना बीते रविवार की है। मामले को लेकर नाबालिग लड़की की मां ने मेहरमा थाना को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की मां ने लिखा है कि उनकी लड़की  खाना खाकर अपनी दादी के साथ घर में सोई हुई थी। युवक जबरन घर में घुसकर लड़की को उठाकर अपने घर लेकर चला गया।  इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां के आवेदन पर मेहरमा थाना में कांड दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू की है। इस संबंध में  थाना प्रभारी मेहरमा ललित कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस हर बिंदुओं पर उचित कार्रवाई हेतु जांच कर रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.