हथिया नक्षत्र में 88 मिमी वर्षा, आज से चित्रा नक्षत्र शुरू
गोड्डा जिले में इस बार मानसून के समय में अच्छी बारिश हुई। वहीं इस बार बेहतर मानसून ने सबस
गोड्डा: जिले में इस बार मानसून के समय में अच्छी बारिश हुई। वहीं इस बार बेहतर मानसून ने सबसे अधिक वर्षा के लिए माने जानेवाले हथिया नक्षत्र ने भी निराश नहीं किया। कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 26 सितंबर से हथिया नक्षत्र प्रवेश किया था जो आज 9 अक्टूबर तक रहा इस दौरान जिला में 88.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। जो सामान्य वर्षा मानी जाती है। हथिया की समाप्ति के साथ ही एक तरह से मानसून की वापसी भी हो जाती है जो अब वापसी की राह पर है। शनिवार से चित्रा नक्षत्र शुरू होने जा रहा है जो 22 अक्टूबर तक रहेगा। इस नक्षत्र में हल्का वर्षा से मध्यम दर्ज के वर्षा की संभावना है। साल में जून से लेकर सितंबर माह ही ऐसा है जहां जिला में एक सौ लेकर ढाई मिमी के बीच वर्षा होती है। इसके बाद मे माह में सौ मिमी से कम ही वर्षा होती है। वहीं इस बाबत मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद ने बताया की 12 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दवाब का क्षेत्र बन रहा है। जिसके प्रभाव से हल्के बारिश की संभावना जताई जा रही है।