Move to Jagran APP

देव की शहादत को महगामा का सलाम

संवाद सूत्र महागामा महागामा के बलिया गांव में शहीद देव कुमार महतो की तीसरी पुण्यतिथि मनाइ

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 06:02 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 06:02 PM (IST)
देव की शहादत को महगामा का सलाम
देव की शहादत को महगामा का सलाम

संवाद सूत्र, महागामा : महागामा के बलिया गांव में शहीद देव कुमार महतो की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा, कांग्रेस, झामुमो के कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीद के स्वजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

शहीद की मां जानकी देवी, पिता बलदेव महतो, पत्नी ममता देवी व सुपुत्री लवली कुमारी ने भी नम आंखों से देव की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

मौके पर महागामा के पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने बलिया गांव में स्मारक स्थल शहीद देव कुमार महतो की बनी भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। इसमें भाजपा कार्यकर्ता मुरारी चौबे, मुन्ना झा, अभिषेक मंडल, विजय शर्मा, पप्पू ठाकुर आदि कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण किया। इधर कांग्रेस और झामुमो गठबंधन के नेताओं ने भी श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव मंटू भगत, झामुमो के मोहम्मद अजीमुद्दीन, कांग्रेस के बिपिन बिहारी, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रधर सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हारून रशीद, इकराम अंसारी, प्रवीण मिश्रा, उमेश झा, बसुवा पंचायत के मुखिया रहीम अंसारी, निर्मल कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

गोड्डा के लाल देव कुमार महतो वर्ष 26 जून 2018 में राज्य के गढ़वा जिले के बूढ़ा पहाड़ पर नक्सली हमले में शहीद हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.