लैम्पस पैक्स को मिलेगी डिजिटल वेट मशीन
गोड्डा : धान क्रय कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभ
गोड्डा : धान क्रय कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने धान क्रय केंद्रों को डिजिटल मापक यंत्र देने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य से जिला को धान की नमी मापने के लिए यंत्र व धान की वजन मापने के लिए डिजिटल वेट (वजन) मशीन प्राप्त हुई है। इसे विभिन्न धान क्रय केंद्रों को उपलब्ध कराने के दिशा में जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय जुट गया है। इस बाबत जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रवींद्र चौधरी ने कहा कि किसानों को धान का उचित मूल्य मिले, इसके लिए विभाग ने यह कदम उठाया है। जिन जिन लैम्पस - पैक्स में धान क्रय कार्य किया जा रहा है उन्हें नमी मापने और वजन मापने वाला यंत्र दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है। सभी लैम्पस पैक्स अध्यक्षों को मशीन उपलब्ध होने के बाद मशीन का शत-प्रतिशत इस्तेमाल करने को कहा। वहीं, डीएसओ ने धान क्रय कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है। उल्लेखनीय हो कि, जिले में कुल 22 धान क्रय केंद्र खोला गया है जिसमें धान क्रय कार्य किया जा रहा है।