Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:09 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर
जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

जागरण टीम, गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की ओर से गोड्डा के दोमुही चौक पर जिलाध्यक्ष राजकुमार भगत की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। प्रदेश सचिव रामलखन यादव, उपाध्यक्ष रविद्र कुमार गुप्ता, संथालपरगना संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष जवाहर लाल यादव, धनंजय महतो, मोर्चा के प्रधान महासचिव चुनचुन यादव, मोर्चा के सचिव केदारनाथ साह, पवन कुमार गुप्ता, श्रवन कुमार ठाकुर, संतोष कुमार गुप्ता, नंदलाल मंडल, संतोष भगत, सूरज कुमार साह आदि उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े वर्ग के लिए जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। आठवीं तक के छात्रों की शिक्षा को निश्शुल्क करने का काम किया, पांच एकड़ तक के किसानों का मालगुजारी माफ किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाने का संकल्प लिया। इसके लिए सरकार और जिला के प्रशासन से मांग किया गया।

loksabha election banner

संथालपरगना संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल यादव ने कहा कि अबतक हम पिछड़े वर्ग के महापुरूषों का एक भी आदम कद प्रतिमा नहीं लगना पिछड़े वर्गों का अपमान है। कर्पुरी जी की प्रतिमा स्थापित करने पर बल दिया।

रवींद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ललित कुमार ठाकुर ने उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।

----------------

नाई समाज ने हक हासिल करने का लिया संकल्प

संवाद सूत्र,महागामा (गोड्डा): महागामा प्रखंड क्षेत्र करनु पहाड़ पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत ठाकुर ने की। नाई समाज के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ठाकुर ने नाई समाज को एकजुट रहने पर जोर दिया। दिलीप कुमार ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन पीड़ित मानवता की सेवा में बीता। नाई समाज के सदस्यों ने इस दौरान जननायक की प्रतिमा के सामने संकल्प लिया। समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। मौके पर जिला महासचिव पवन ठाकुर, ठाकुरगंगटी प्रखंड से मंटू ठाकुर, राजेश ठाकुर, गोड्डा प्रखंड से रोहित ठाकुर, पथरगामा प्रखंड से मिथिलेश ठाकुर, बसंतराय प्रखंड से संजय ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, बोआरीजोर प्रखंड से अजय ठाकुर, मानिक ठाकुर, अनिमेष ठाकुर, संतोष ठाकुर, महागामा, शिवशंकर ठाकुर, विकास ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, हलधर ठाकुर, नितेश ठाकुर, आशिष ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर,रामसोरोप ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर सहित नाई समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.