Move to Jagran APP

Jharkhand Police Promotion: पुलिस निरीक्षकों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के बाद मिली पदोन्नति

झारखंड के विभिन्न जिलों में पदास्थापित पुलिस इंस्पेक्टर और परिचारी प्रवर और समकक्ष कोटि के पुलिस पदाधिकारियों को हाईकोर्ट के निर्देश पर झारखंड सरकार ने रिटायरमेंट के बाद पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रमोट करते हुए 24 दिसंबर 2020 की तिथि से वित्तीय लाभ देने का आदेश दे दिया है। गृह कारा व आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना बीते 15 मार्च को जारी की थी।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Published: Fri, 22 Mar 2024 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2024 08:23 PM (IST)
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 26 पुलिस निरीक्षकों को मिली सेवानिवृत के उपरांत पदोन्नति। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, गोड्डा। गोड्डा सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में पदास्थापित पुलिस निरीक्षकों व परिचारी प्रवर व समकक्ष कोटि के पुलिस पदाधिकारियों को उच्च न्यायालय के निर्देश पर राज्य सरकार ने सेवानिवृत के उपरांत पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति देते हुए 24 दिसंबर 2020 की तिथि से वित्तीय लाभ देने का आदेश दे दिया है।

loksabha election banner

गृह कारा व आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना बीते 15 मार्च को जारी की थी। वहीं आदेश की प्रति बीते 18 मार्च को संबंधित विभागों को भेजी गई।

यह जानकारी गोड्डा के अशोक कुमार सिंह और हजारीबाग के मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दी। साथ ही विभाग की अधिसूचना पर खुशी जताई।

अशोक कुमार सिंह व अन्य बनाम झारखंड सरकार का यह है मामला

बता दें कि मामले को लेकर अशोक कुमार सिंह व अन्य बनाम झारखंड सरकार नामक याचिका वर्ष 2021 में ही झारखंड हाई कोर्ट में दायर की गई थी।

कालांतर में दो अन्य याचिका भी दायर की गई। इसमें कोर्ट के आदेश के बाद भी पदाेन्नति को लेकर सरकार की ओर से रूचि नहीं दिखाने पर अवमानना वाद दायर किया गया।

इसके बाद राज्य सरकार ने पुलिस निरीक्षक व परिचारी प्रवर समकक्ष कोटि के पुलिस पदाधिकारियों को उनकी सेवानिवृति के उपरांत पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई।

इसे झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की अगुवाई में संपन्न विभागीय प्रोन्नति की बैठक में बीते सात मार्च 2024 को अनुमोदित किया गया।

पदोन्नति पाने वाले 26 पुलिस अधिकारी

पदोन्नति पाने वाले सभी 26 पुलिस अधिकारी 2021-22 में सेवानिवृत्त को चुके हैं। इन पदाधिकारियों में मुख्य रूप से रांची से सेवानिवृत हुए प्रभाष क्षेत्री , ग्रेस कुल्लू, अरुण कुमार, प्रभाकर सिंह, बाल्मिकी सिंह और प्रदीप कुमार सिन्हा, लातेहार से उदय प्रताप सिंह, दुमका से सत्येंद्र नारायण सिंह, बोकारो से गिरिश दत्त मिश्र, कोडरमा से दिलीप शामिल हैं।

इसके अलावा, चाईबासा से जितेंद्र सिंह, धनबाद से मदन मोहन सिंह व अखिलेश कुमार, गोड्डा से अशोक कुमार सिंह, पीटीसी पदमा हजारीबाग से मनोज कुमार सिंह, पार्थ सारथी मजुमदार, कोडरमा से विनोद कुमार सिंह, पाकुड़ से रामचंद्र सिंह, जमशेदपुर से शशि भूषण रजक व सूर्या सुंडी, सिमडेगा से रवींद्र प्रसाद सिंह, साहिबगंज से राम सागर सिंह, गिरिडीह से जितेंद्र कुमार ठाकुर और जामताड़ा से आनंद कुमार सिंह आदि भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के बाद अगला कौन? विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में ED पहुंची बिहार, लालू-तेजस्वी की बढ़ सकती है टेंशन

झारखंड के साथ बिहार में भी I.N.D.I.A की टेंशन बढ़ाएंगी सीता सोरेन, इन जिलों में भाजपा के लिए करेंगी चुनाव प्रचार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.