Move to Jagran APP

प्रेम विवाह के चार माह बाद फांसी लगाकर दी जान

love marriage. झारखंड के गोड्डा में प्रेम विवाह के चार माह बाद पत्नी ने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 12:12 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 04:25 PM (IST)
प्रेम विवाह के चार माह बाद फांसी लगाकर दी जान
प्रेम विवाह के चार माह बाद फांसी लगाकर दी जान

गोड्डा, जेएनएन। जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के चतरा गांव में एक विवाहिता क्रिस्टीना सोरेन (19) ने जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना गुरुवार की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, क्रिस्टीना सोरेन के पिता सुनील सोरेन, ग्राम महादेव बथान के रहने वाले हैं। क्रिस्टीना को निकट के ही गांव चतरा निवासी गोपाल मुर्मू नामक युवक से प्यार हो गया था। बाद में मिलना- जुलना शुरू हुआ और घरवालों की इच्छा के विपरीत दोनों ने शादी कर ली। लड़का  आदिवासी समाज से है, लेकिन लड़की क्रिश्चियन। जिस कारण दोनों में मतभेद होने लगा। ससुराल की बंदिशें क्रिस्टीना को पसंद नहीं थी। घर का माहौल भी उसे ठीक नहीं लगा। बेरोजगार पति घर परिवार की जिम्मेदारी भी नहीं उठा पा रहा था।अपनी बेरोजगारी की खींझ भी वह आए दिन अपनी पत्नी पर उतरता। छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। वह पत्नी पर अपना गुस्सा उतारने लगा। कुछ महीनों में ही घर का माहौल खराब हो गया।

एक दिन क्रिस्टीना पास के किसी घर मे गई थी, जिस घर से ससुराल वालों की बातचीत बंद थी। इस बात पर गुस्सा होकर पति ने उसे डांटा। पत्नी ने गुस्से में आकर घर के बाहर कुएं में छलांग लगा दी। गांववालों की मदद से किसी तरह उसे निकाला गया, तब उसकी जान बची। इस बात की जानकारी उसके पति ने उसके पिता को दी। पिता कुछ लोगों के साथ बेटी के ससुराल गए। दूसरे दिन जब पंचायत होने लगी, तब उसके ससुराल वालों ने स्पष्ट कह दिया कि अब वे लोग इसे अपने घर में नहीं रखेंगे। इस बात में उसके पति की भी सहमति थी। यह बात सुनते ही क्रिस्टीना सब के सामने से किसी बहाने से घर से निकली और गायब हो गई।

घरवालों ने पूरे गांव मे ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिली। दूसरे दिन उसकी लाश जंगल मे लटकती हुई मिली। पुलिस ने मामला दर्ज  कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के पिता सुनील सोरेन नेे पुलिस को आवेदन देकर ससुुुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.